सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Huge surge in demand for induction

Gonda News: इंडक्शन की मांग में भारी उछाल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Huge surge in demand for induction
 नगर में दुकान से इंडक्शन खरीदता युवक। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच एलपीजी सिलिंडर की कमी से इंडक्शन की मांग में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। एलपीजी सिलिंडर न मिलने के कारण अब लोग इंडक्शन खरीद रहे हैं। पिछले 15 दिनों में करीब 15,000 से अधिक इंडक्शन की बिक्री की बात व्यापारी कह रहे हैं।
Trending Videos

सिलिंडर न मिलने से परेशान लोग बाजार में इंडक्शन, केतली, एयर फ्रायर और माइक्रोवेव की खरीदारी कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के विक्रेता करमजीत सिंह ने बताया कि इंडक्शन के दाम आसमान छू रहे हैं। 1500 वाला इंडक्शन 3500 से लेकर 4000 रुपये में बिक रहा है। हालत ये है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन की डिलीवरी 20 से 22 दिन बाद हो रही है। रेट भी काफी ज्यादा है। फुटकर में प्रतिदिन जहां 20 इंडक्शन पहले बिकते थे वहां आज 200 से 300 इंडक्शन की मांग है। ब्रांडेड कंपनियां ऑर्डर तक नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक सामान के विक्रेता सुरेश कुमार साहू ने बताया कि एक दिन में जिले में 800 से 1000 इंडक्शन बिक रहे हैं। दो हजार रुपये से इंडक्शन की शुरुआत होती है, जबकि ब्रांड के अनुसार यह 4500 रुपये तक हैं। चाय-पानी के लिए केतली 1099 से 2999 रुपये में मिल रही है। एयर फ्रायर चार से 15 हजार तथा माइक्रोवेव छह से 20 हजार रुपये तक बिक रहे हैं। अब हालत ये है कि कंपनियां इंडक्शन की आपूर्ति भी नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed