सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cattle thieves' network spread from Gonda to Nepal

Gonda News: गोंडा से नेपाल तक फैला मवेशी चोरों का नेटवर्क

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Cattle thieves' network spread from Gonda to Nepal
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा, लखनऊ और बाराबंकी में लगातार हो रही मवेशी चोरी की घटनाएं महज छोटे अपराध नहीं थे, बल्कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह का पूरा नेटवर्क काम कर रहा था। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने इस पूरे खेल की परतें खोल दी हैं।
Trending Videos

दरअसल, यह गिरोह शातिर तरीके से काम करता था। दिन में सब्जी की ढुलाई और रात में मवेशियों की चोरी, यही इनका तरीका था। गिरोह का एक बदमाश मैनुद्दीन लखनऊ की मंडी से बहराइच तक सब्जी पहुंचाने का काम करता था। इसी बहाने वह रास्तों और गांवों की रेकी करता था। जहां मौका मिला, वहीं से मवेशी चोरी कर लिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के बाद मवेशियों को सीधे बहराइच के खैरीघाट इलाके के बेंहड़ा बाजार ले जाया जाता था। वहां पहले से तय खरीदार मौजूद रहते थे। गाय 25 हजार रुपये और भैंस 50 हजार से एक लाख रुपये तक में बेची जाती थी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि खरीद के बाद इन मवेशियों को करीब 45 किलोमीटर दूर नेपाल सीमा तक पहुंचा दिया जाता था। सीमा पार होते ही मवेशियों का कोई रिकॉर्ड नहीं रह जाता, जिससे पुलिस के लिए गिरोह तक पहुंचना लगभग नामुमकिन हो जाता था।
विवेचक सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार गिरोह का सरगना समीर है, जो पूरे नेटवर्क को संचालित करता था। उसके इशारे पर अन्य बदमाश अलग-अलग जिलों में वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed