{"_id":"69c2ce065de7973fa108ed29","slug":"two-arrested-for-touting-reserved-railway-tickets-gonda-news-c-100-1-slko1026-154863-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आरक्षित रेल टिकट की दलाली में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आरक्षित रेल टिकट की दलाली में दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर/गोंडा। आरपीएफ ने रेलवे के आरक्षित टिकट की दलाली करने के दो आरोपियों को मंगलवार दोपहर मनकापुर के आरक्षण हॉल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मधुबनी से मुंबई समेत लंबी दूरी के चार आरक्षित टिकट व 4,025 रुपये बरामद हुए हैं। आरपीएफ ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय ने बताया कि रेलवे के आरक्षित टिकटों की दलाली की सूचना पर मनकापुर पोस्ट की टीम कई दिनों से काम कर रही थी। मंगलवार को मनकापुर पोस्ट के एएसआई अनिरुद्ध कुमार को सूचना मिली आरक्षित टिकटों की दलाली करने के आरोपी टिकट खिड़की के पास देखे गए हैं। इस पर एएसआई ने टीम के साथ आरक्षण हॉल में छापा मारकर रेलवे के आरक्षित। चार टिकट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अभिषेक शुक्ल और शिवनंदन तिवारी निवासी सिसवा मनकापुर बताया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के पास बिहार के मधुबनी से लोकमान्य तिलक, गोंडा से लालकुआं, मनकापुर से लखनऊ व सीवान से कानपुर के आरक्षित टिकट मिले हैं।
दोनों ने बताया कि वह काउंटर से टिकट आरक्षित कराने के बाद उसे अधिक पैसों में जरूरतमंद यात्रियों को बेच देते थे। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक विद्यासागर को सौंपी गई है। (संवाद)
Trending Videos