{"_id":"69be40edab524fd3d30d6d60","slug":"video-brotherhood-witnessed-in-ghazipur-on-eid-ul-fitr-prayers-offered-amidst-peace-in-ghazipur-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ईद-उल-फितर पर गाजीपुर में दिखा भाईचारा, शांति के बीच अदा हुई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ईद-उल-फितर पर गाजीपुर में दिखा भाईचारा, शांति के बीच अदा हुई नमाज
गाजीपुर जिले में ईद-उल-फितर का पर्व आपसी सौहार्द के साथ शनिवार को मनाया गया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई। इस दौरान देश व समाज की खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। नमाज के बाद, लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली, जहां हिंदू समाज के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों के साथ खुशियां साझा कर सामाजिक एकता का संदेश दिया। पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में चार थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों और गलियों में फ्लैग मार्च किया और पैदल गश्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस उपाधीक्षक ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए रही।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिलदारनगर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, रेवतीपुर प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर, सुहवल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार और नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।