{"_id":"6a0700b7c2b2366d4b0bd627","slug":"video-poshan-potli-distributed-to-tb-patients-on-nikshay-diwas-in-ghazipur-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: निक्षय दिवस पर टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: निक्षय दिवस पर टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली
निक्षय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला क्षय रोग केंद्र में विशेष जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत प्रत्येक माह की 15 तारीख को टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली देने की योजना का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में समाजसेवी निशात सिंह के सहयोग से क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है, बशर्ते मरीज नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें और चिकित्सकीय सलाह का पालन करें। मरीजों को समय-समय पर जांच कराने और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए भी प्रेरित किया गया।
जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. रवि रंजन ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहयोग और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मरीजों को पोषण सहायता मिलने से उपचार में तेजी आएगी और उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्रम में डॉ. राजेश सिंह, डॉ. रवि रंजन द्वितीय, डॉ. मिथिलेश सिंह, मोहम्मद फिरोज, विवेक सिंह, संजय सिंह यादव, वेंकटेश्वर प्रसाद शर्मा एवं सुनील कुमार वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।