{"_id":"69be3d1af74709d1c70ee72b","slug":"video-an-atmosphere-of-joy-and-brotherhood-prevails-in-amritsar-on-the-occasion-of-eid-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ईद के मौके पर अमृतसर में खुशी और भाईचारे का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह-सुबह मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। खास तौर पर खैरुद्दीन जामा मस्जिद में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा की और इसके बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
नमाज़ के बाद लोगों ने पूरे विश्व में अमन और शांति की स्थापना के लिए विशेष दुआ की। समुदाय के लोगों ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान 30 दिनों तक रोज़े रखे जाते हैं, जिनमें रोजाना लगभग 15 घंटे भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत की जाती है। इस दौरान इंसान अपने आप को बुराइयों से दूर रखकर आत्मिक शुद्धता प्राप्त करता है।
इस अवसर पर मस्जिद के नायब इमाम मुहम्मद दानिश ने कहा कि ईद-उल-फितर को “मीठी ईद” भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन लोग खुशियां बांटते हैं और घरों में मीठे पकवान बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया भर में तनाव का माहौल है, इसलिए सभी को मिलजुलकर शांति और भाईचारे का संदेश देना चाहिए।
समुदाय के लोगों ने अपील की कि नफरत को छोड़कर प्रेम और भाईचारे के साथ जीवन जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए और पूरी मानवता की भलाई के लिए दुआ करनी चाहिए। इस पावन अवसर पर सभी ने एक स्वर में कहा कि धर्म कोई भी हो, इंसानियत सबसे बड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।