{"_id":"69bec89c604e628ab4098419","slug":"video-masters-cricket-academy-won-match-in-faridabad-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: मास्टर्स क्रिकेट अकादमी ने जीता मुकाबला, एफसीएससी क्लब को रोमांचक मुकाबले में हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: मास्टर्स क्रिकेट अकादमी ने जीता मुकाबला, एफसीएससी क्लब को रोमांचक मुकाबले में हराया
फरीदाबाद। सेक्टर स्थित मास्टर्स क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में मास्टर्स क्रिकेट अकादमी ने एक रोमांचक मुकाबले में एफसीएससी क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी को आई एफसीएससी की टीम 19.4 ओवर में महज 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में बल्लेबाजी को उतरी मास्टर्स की टीम ने 20वें ओवर में दो गेंद शेष रहते छह विकेट 132 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
एफसीएससी कि ओर से दिनेश सोलंकी ने 30 रन बनाए जबकि अमोद त्यागी ने 27 और विभूराज ने 19 रन का योगदान दिया। मास्टर्स के लिए विक्रम और रंजीत कुमार ने दो-दो पदक अपने नाम किए। इसके जवाब में मास्टर्स के लिए बल्लेबाजी को आए मोहित नेगी 42 और सतीश नेगी ने महज 18 गेंदों पर 30 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। एफसीएससी के लिए दिनेश सोलंकी ने दो विकेट चटकाए। 30 रन बनाने वाले सतीश नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।