{"_id":"69be36df9ad7a2a9420a7c8f","slug":"eid-ul-fitr-prayers-offered-in-43-mosques-and-eidgahs-across-the-city-khandwa-news-c-1-1-noi1224-4074302-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Eid Ul-Fitr: खंडवा की 43 मस्जिदों सहित ईदगाह में अदा हुई ईद की नमाज, ईरान युद्ध को लेकर दी गईं हिदायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid Ul-Fitr: खंडवा की 43 मस्जिदों सहित ईदगाह में अदा हुई ईद की नमाज, ईरान युद्ध को लेकर दी गईं हिदायतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 03:56 PM IST
देश भर में शनिवार को ईद उल फ़ित्र का त्यौहार मुस्लिम समाज द्वारा बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में भी इसको लेकर सुबह से ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज जन ईद की नमाज की तैयारी करते दिखे। इसके बाद सुबह करीब 7:45 बजे से शुरू हुआ ईद की नमाज का सिलसिला शहर की 43 मस्जिदों के साथ ही ईदगाह पर अदा की गई मुख्य नमाज के साथ समाप्त हुआ। इस दौरान जहां मस्जिदों में लाखों की संख्या में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की, तो वहीं ईदगाह पर भी करीब 25000 से अधिक मुस्लिम समाज के युवा बच्चे एवं बुजुर्गों ने ईद की नमाज मौलाना निजामुद्दीन की इमामत और शहर काजी सैयद निसार अली की सरपरस्ती में अदा की। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला प्रशासन और पुलिस का अमला भी सुरक्षा व्यवस्था हेतु मौजूद रहा, और यहां पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए।
ईद की नमाज के बाद अमन चैन की दुआएं मांगी गई। इसमें खुद की तरक्की के साथ ही अपने परिजनों और शहर वासियों के साथ साथ देश भर में खुशहाली और अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं। इस दौरान खास बात यह रही कि ईदगाह की मुख्य नमाज के दौरान हुए बयान में जहां एक और मुस्लिम समाज को सोशल मीडिया पर चल रही विवादित पोस्टों से दूर रहने की हिदायत दी गई, तो वहीं अमेरिका इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भी किसी भी तरह की प्रतिक्रिया न देते हुए, देश के पीएम पर भरोसा कर इस मामले में सरकार के साथ सभी को खड़े रहने की सख्त हिदायत दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।