{"_id":"69be224035f26b0a840954f2","slug":"video-eid-celebrated-with-great-enthusiasm-in-dadri-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी शहर में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्थानीय चिड़िया मोड़ के समीप स्थित मुख्य ईदगाह में एकत्रित होकर खुदा की बारगाह में सजदा किया और देश की तरक्की व अमन-चैन की दुआ मांगी।
ईदगाह में मुख्य नमाज दादरी की जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद सुवाहिलीन ने संपन्न करवाई। नमाज के दौरान इमाम ने खुतबा पढ़ते हुए ईद के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों को प्रेम, शांति और मानवता की राह पर चलने का संदेश दिया। नमाज के समापन के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारक कहा।
इस अवसर पर दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार हमारे समाज में एकता और भाईचारे के प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि दादरी की धरती हमेशा से ही सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल रही है और सभी धर्मों के लोग यहाँ मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।