{"_id":"69be1541d2cf0bb5220689bb","slug":"video-the-grand-procession-was-greeted-with-chants-of-jai-jhulelal-and-was-welcomed-with-flower-showers-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"भव्य शोभायात्रा में जय झूलेलाल के गूंजे जयकारे, पुष्पवर्षा कर जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य शोभायात्रा में जय झूलेलाल के गूंजे जयकारे, पुष्पवर्षा कर जगह-जगह हुआ स्वागत
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 09:19 AM IST
Link Copied
गवान झूलेलाल जी की 1076वीं जयंती पर पूज्य सिंधी पंचायत भवन शहर में संत समागम महोत्सव का आयोजन श्रद्धा से हुआ। भगवान झूलेलाल जी की भव्य आरती के पश्चात पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत झांसी के तत्वावधान में बहराणा साहिब के साथ विशाल एवं आकर्षक शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली।
शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव एवं सुधांशु त्रिपाठी ने किया। मिनर्वा चौराहा, रानी महल, सुभाष गंज, गांधी रोड, बड़ाबाजार, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, कोतवाली आदि प्रमुख क्षेत्रों से होकर शोभायात्रा पंचायत भवन में संपन्न हुई। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जयकारे लगाए। इसके पश्चात पवित्र ज्योति का आंतिया तालाब पर विधिवत अरदास के साथ विसर्जन किया गया। विश्व शांति, मानव कल्याण एवं समाज की उन्नति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। शोभायात्रा में हमारी बेटियां आसमान छू लेंगी की प्रेरणादायी झांकी, वीर शहीद हेमू कलानी, सिंधु सम्राट दाहर सेन, महारानी लक्ष्मीबाई, राम दरबार, वानर सेना एवं भगवान झूलेलाल के दिव्य स्वरूपों की झांकियां शामिल रहीं। अखंड ज्योति के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। नासिक ढोल एवं राधा कृष्ण झांकी ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।