फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Crime scene reenacted in a five-year-old kidnapping case

Jhansi: पांच साल पुराने अपहरण मामले में दोहराया गया क्राइम सीन, हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव मामले में मुख्य आरोपी

Mon, 12 Oct 2026 11:45 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 12 Oct 2026 11:45 AM IST
सार

गुलशन पर अपहरण, रंगदारी, धमकाने, आर्म्स एक्ट, सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने समेत कई संगीन धाराओं में दो दर्जन से अधिक मामले झांसी समेत कई जनपदों में दर्ज हैं। उसे वर्ष 2022 में गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
Jhansi: Crime scene reenacted in a five-year-old kidnapping case
डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव व पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पांच साल पुराने अपहरण के मामले में अभियोजन पक्ष समेत सीपरी बाजार पुलिस ने रविवार को घटना स्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन दोहराया। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव मुख्य आरोपी है। वह आगरा जेल में बंद है।
विज्ञापन


वादी आकाश यादव से घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ ही टीम ने वारदात को समझने की कोशिश की। वादी आकाश ने टीम को घटना के बारे में बताया। डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव के मुताबिक घटना 9 नवंबर 2021 की है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्वालटोली निवासी आकाश यादव और पुखराज का अपहरण करके उनको बंधक बना लिया गया। जहर देकर उनको जान से मारने की कोशिश हुई। इस मामले में आकाश की तहरीर पर सीपरी बाजार थाने में हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव समेत उसके पुत्र मोहित उर्फ टाइगर, रोशन यादव, पुष्पेंद्र यादव, दिनेश यादव, मंगल सिंह, बल्लू यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। इस मामले में अब तक आठ गवाहों की गवाही हो चुकी। अब अभियुक्तों के बयान की प्रक्रिया शेष बची है। क्राइम सीन दोहराने के बाद इसमें तेजी आएगी।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर गुलशन पर दो दर्जन से अधिक मामले
हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव पर अपहरण, रंगदारी, धमकाने, आर्म्स एक्ट, सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने समेत कई संगीन धाराओं में दो दर्जन से अधिक मामले झांसी समेत कई जनपदों में दर्ज हैं। गंभीर मामलों में नामजद होने से उसे वर्ष 2022 में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे झांसी जेल भेजा गया लेकिन, उसकी संदिग्ध गतिविधियों के चलते उसकी प्रशासन को जेल बदली करानी पड़ी। महज 11 महीने में ही उसे आगरा जेल शिफ्ट कर दिया गया। इन दिनों वह आगरा जेल में बंद है। गुलशन यादव ने गैंग बनाकर झांसी में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन कब्जाई। कुख्यात माफिया अतीक अहमद का भी वह एक जमाने में करीबी रहा। उसके आतंक की वजह से कोई गवाही भी नहीं देता था। इस मामले में वादी आकाश यादव को धमकाने के साथ ही उसके खिलाफ मामले भी दर्ज कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed