{"_id":"69be2238b90f63460f0b6510","slug":"video-ritu-and-lakshya-named-best-volunteers-in-charkhi-dadri-five-day-camp-concludes-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में रितु व लक्ष्य बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक, पांच दिवसीय शिविर संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में रितु व लक्ष्य बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक, पांच दिवसीय शिविर संपन्न
जनता महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय पांच दिवसीय यूथ रेड क्रॉस शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. सुरेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रेड क्रॉस के महत्व पर प्रकाश डाला। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को शिक्षा और समाज सेवा के प्रति प्रेरित करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। शिविर की रिपोर्ट गरिमा ने प्रस्तुत की।
पारितोषिक वितरण में रितु और लक्ष्य को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चुना गया। डॉ. हेमलता बंसल को सर्वश्रेष्ठ महिला काउंसलर और डॉ. चंद्रभान को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेंद्र सिंह ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।