{"_id":"69be1e20d201b77fbf0b4734","slug":"video-two-arrest-in-murder-in-amritsar-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में जायदाद के विवाद में बेटे ने करवाई मां की हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में जायदाद के विवाद में बेटे ने करवाई मां की हत्या, दो गिरफ्तार
अमृतसर देहाती पुलिस ने एक अंधे कत्ल के मामले को सुलझाते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में मृतक महिला का अपना बेटा ही हत्या का मास्टरमाइंड निकला।
एसपी (डी) आदित्य वारियर ने मीडिया को बताया कि गांव मोहन-भंडारियां में 14 मार्च 2026 को 65 वर्षीय परमजीत कौर की हत्या का मामला सामने आया था। महिला अपने निर्माणाधीन घर में मौजूद थी। दोपहर के समय जब मजदूर और मिस्त्री खाना खाने गए हुए थे, तभी अज्ञात व्यक्ति घर में दाखिल हुए और बिजली की तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी सोने के गहने लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और 16 मार्च को दो आरोपियों हरमनप्रीत सिंह और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, सोने के गहने और हत्या में प्रयुक्त बिजली की तार बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि हत्या मृतका के बेटे सुमनदीप सिंह के कहने पर की गई थी। पुलिस ने 19 मार्च को उसे भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि जायदाद को लेकर मां-बेटे में विवाद चल रहा था। बेटे ने घर अपने नाम कराने के लिए सुपारी देकर हत्या करवा दी।
पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।