Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fog blankets Fatehabad following rainfall; falling temperatures enhance the luster of the wheat crop.
{"_id":"69be162d605887908d07d1a5","slug":"video-fog-blankets-fatehabad-following-rainfall-falling-temperatures-enhance-the-luster-of-the-wheat-crop-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में बारिश के बाद छाई धुंध, गिरते तापमान ने बढ़ाई गेहूं की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में बारिश के बाद छाई धुंध, गिरते तापमान ने बढ़ाई गेहूं की चमक
फतेहाबाद में मौसम के बदलते मिजाज के बीच शनिवार की सुबह धुंध रही । वीरवार को हुई हल्की बारिश के बाद शनिवार तड़के पूरा जिला गहरी धुंध की आगोश में लिपटा रहा। धुंध के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम दर्ज की गई, जिससे नेशनल हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वाहन चालकों को दिन में भी लाइटें जलाकर सफर करना पड़ा।
हालांकि, मौसम में आया यह बदलाव किसानों के चेहरे पर खुशी लेकर आया है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय छाई धुंध और तापमान में गिरावट गेहूं की फसल के लिए किसी 'वरदान' से कम नहीं है। धुंध की ओस की बूंदें फसल को प्राकृतिक नमी दे रही हैं, जो दानों की गुणवत्ता और चमक बढ़ाने में सहायक होंगी।
शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ यह 15 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में इस कमी से फसल के पकने की प्रक्रिया धीमी और सुदृढ़ होगी, जिससे पैदावार बढ़ने की उम्मीद है। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि फिलहाल मौसम अनुकूल है, इसलिए वे विशेष सावधानी बरतें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।