पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CHC Bhuna gets a digital X-ray machine, reports will be available in five minutes, patients received the facility on Doctors' Day, inaugurated by the Deputy Commissioner

Fatehabad News: सीएचसी भूना को मिली डिजिटल एक्स-रे मशीन, पांच मिनट में मिलेगी रिपोर्ट, चिकित्सक दिवस पर मरीजों को मिली सुविधा, उपायुक्त ने किया शुभारंभ

Wed, 01 Jul 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
CHC Bhuna gets a digital X-ray machine, reports will be available in five minutes, patients received the facility on Doctors' Day, inaugurated by the Deputy Commissioner
भूना सीएचसी में नई एक्सरे मशीन का शुभारंभ करते डीसी। 
भूना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भूना में अब मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। एनपीसीआईएल गोरखपुर ने सीएसआर योजना के तहत अस्पताल को डिजिटल रेडियोग्राफी (डीआर) एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई है। चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने इसका शुभारंभ किया। इस मशीन की मदद से जांच रिपोर्ट अब मात्र पांच मिनट में उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मशीन के संचालन का अवलोकन किया और अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। नई डिजिटल एक्स-रे मशीन शुरू होने से आसपास के गांवों के मरीजों को हड्डी, छाती और अन्य जांचों के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और खर्च की बचत होगी व मरीजों को शीघ्र उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने इस पहल के लिए एनपीसीआईएल गोरखपुर की सराहना करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बुध राम ने बताया कि डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन से टीबी, निमोनिया और फ्रैक्चर जैसी बीमारियों की जांच रिपोर्ट अब मात्र पांच मिनट में उपलब्ध हो जाएगी। इससे मरीजों का उपचार तेजी से शुरू किया जा सकेगा और चिकित्सकों को भी सटीक रिपोर्ट के आधार पर बेहतर उपचार देने में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर एनपीसीआईएल सीएसआर के चेयरमैन अनिल कुमार जाखड़, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अमनदीप नैन, डॉ. तनुजा, डॉ. एके निराला, डॉ. दीपक, डॉ. सनी मल्होत्रा, डॉ. नरेंद्र भुक्कल, मेजर डॉ. शरद और रोशन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed