{"_id":"6a45ea4da72b41640c075169","slug":"video-rainwater-in-tohana-fatehabad-causes-waterlogging-in-the-city-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में बारिश के पानी से शहर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में बारिश के पानी से शहर में जलभराव
शहर में देर रात हुई तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के चलते रतिया रोड, दमकोरा रोड और जमालपुर रोड पर घुटनों तक पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
शहर के रामनगर, अनाज मंडी, आजाद नगर, सदर थाना एरिया, हिसार रोड और भूना रोड पर भी हालात बदतर रहे। दुकानों और घरों में पानी घुसने से लोग रातभर परेशान रहे। नालियों की सफाई न होने से पानी निकासी ठप रही।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद हर साल दावे करती है, लेकिन हर बारिश में शहर तालाब बन जाता है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वालों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। शहर में करोड़ों रुपए की लागत से जल निकासी के दावे किए गए थे जो पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।