{"_id":"6a454ae18d7e591a2f0e2e4a","slug":"the-flight-of-courage-got-support-from-the-scholarship-152-students-from-the-district-succeeded-in-the-nmms-exam-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-156615-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हौसलों की उड़ान को मिला वजीफे का संबल, एनएमएमएस परीक्षा में जिले के 152 विद्यार्थियों ने पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हौसलों की उड़ान को मिला वजीफे का संबल, एनएमएमएस परीक्षा में जिले के 152 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
Wed, 01 Jul 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) गुरुग्राम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) नवंबर-2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में फतेहाबाद जिले के कुल 152 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। सफल विद्यार्थियों को अब कक्षा नौवीं से 12वीं तक अगले चार वर्षों के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जब हौसलों की उड़ान को वजीफे का संबल मिला तो जिले के मेधावियों ने कामयाबी के खुले आसमान को चूम लिया।
धोलू स्कूल के प्रतीक ने किया जिला टॉप
जिले की मेरिट सूची में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धोलू के छात्र प्रतीक ने 145 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरखपुर की छात्रा गीता 141 अंकों के साथ दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धोलू के छात्र दिनेश 131 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विद्यालयवार चयनित विद्यार्थियों का ब्योरा
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरखपुर : 11 विद्यार्थी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धोलू : 07 विद्यार्थी
राजकीय हाई स्कूल काजलहेड़ी : 06 विद्यार्थी
राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदाछोई : 05 विद्यार्थी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोदीवाली : 05 विद्यार्थी
-- -- -- --
ब्लॉकवार परिणाम में भूना से सर्वाधिक 58 बच्चे पास
ब्लॉक सफल विद्यार्थी
भूना
58
फतेहाबाद
28
टोहाना
27
भट्टूकलां
20
रतिया
12
जाखल
07
--
यह उपलब्धि जिले के सरकारी विद्यालयों में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। इस योजना से मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक मदद मिलेगी और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का बेहतरीन मौका मिलेगा। - संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
--
सफल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए समय पर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करना होगा। यह छात्रवृत्ति केवल सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के उन आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए है जिनके परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर है। - रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ।