{"_id":"69be76999b8211293000b28c","slug":"video-bjp-mp-says-money-being-extorted-in-the-name-of-vigilance-checks-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly: भाजपा सांसद बोले- विजिलेंस चेकिंग के नाम पर विद्युत उपभोक्ताओं से की जा रही वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: भाजपा सांसद बोले- विजिलेंस चेकिंग के नाम पर विद्युत उपभोक्ताओं से की जा रही वसूली
Mukesh Kumar
Updated Sat, 21 Mar 2026 04:14 PM IST
Link Copied
बरेली में विद्युत निगम की ओर से शनिवार को विभिन्न विकास कार्यो के संबंध में समन्वय बैठक आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ विद्युत संबंधी विभिन्न योजनाओं के तहत कराए जा रहे विकास कार्यो पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि विजिलेंस चेकिंग के नाम उपभोक्ताओं से सीधे वसूली की जा रही है। बिल संशोधन के नाम पर परेशान किया जाता है। इसको तत्काल बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि घरों पर गए बगैर रीडिंग के बिल बना दिया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को अधिकारियों व कर्मचारियों का चक्कर काटना पड़ रहा है। बिल संशोधन के नाम पर भी कुछ भरना पड़ जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्टोर से सामान नहीं मिलता है, इस व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। निजी नलकूप में कनेक्शन होने के बाद भी स्टोर से सामान उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ.उमेश गौतम, बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा, नवाबगंज विधायक एमपी आर्या, मुख्य अभियंता विद्युत निगम बरेली प्रथम ज्ञान प्रकाश आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।