{"_id":"69be7645b9d2e4422b043773","slug":"video-police-tighten-grip-on-thefts-in-yamunanagar-two-accused-arrested-cash-worth-lakhs-recovered-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में चोरी की वारदातों पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; लाखों की नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में चोरी की वारदातों पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; लाखों की नकदी बरामद
जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार स्पेशल स्टाफ की टीम ने रटोली रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित निवासी डेहा बस्ती हाउसिंग बोर्ड, अंबाला कैंट और बादल निवासी तीर्थ नगर के रूप में हुई है, जबकि उनका तीसरा साथी दीपू निवासी जगाधरी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से अहम जानकारी हासिल की है। उनके कब्जे से करीब साढ़े सात लाख रुपये की नकदी और 125 ऑस्ट्रेलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने जिले में हुई कई चोरी की वारदातों को कबूल किया है। उन्होंने 11 नवंबर को जगाधरी के खेड़ा बाजार क्षेत्र में एक कॉलोनी में चोरी की थी। इसके अलावा 12 जनवरी 2026 को मनोहर कॉलोनी और 18 जनवरी को गंगानगर कॉलोनी में ताले तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपियों ने 20 नवंबर 2025 को मॉडल टाउन की छोटी लाइन क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वहीं 13 फरवरी को वर्कशॉप रोड स्थित एक दुकान से एसी पाइप चोरी की। 25 फरवरी को फव्वारा चौक स्थित ग्रोवर किचन सेंटर और एक सैलून की दुकान को भी निशाना बनाया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर अब तक आठ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। रोहित पर पहले से आठ और बादल पर दो मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद और खुलासे होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।