{"_id":"69be72b595ee46ca4a0e5eff","slug":"video-man-found-dead-in-a-lane-near-gandhi-chowk-police-take-custody-of-the-body-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांधी चौक के समीप दुकान की गली में मृत मिला व्यक्ति, पुलिस ने शव कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी चौक के समीप दुकान की गली में मृत मिला व्यक्ति, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
थाना सदर के तहत सासन के महेंद्र सिंह पुत्र रुलिया राम का शव गांधी चौक के समीप एक दुकान की गली में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अधिकार में लिया। लोगों ने सुबह करीब साढे़ आठ बजे एक व्यक्ति को बेसुध अवस्था में मुंह के बल गिरे हुआ देखा। अचेत अवस्था में गिरे व्यक्ति के चेहरे के पास ही खून निकल रहा था। लोगों ने इसकी सूचना थाना सदर को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बिलासपुर से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। छानबीन करने पर मृतक के समीप बैग पड़ा हुआ था जिसमें सोडे की बोतल में शराब भी मिली है। इसके साथ मृतक की पहचान बैग में मिले आधार कार्ड से हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर छानबीन की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।