{"_id":"69bec59066837b89260fa828","slug":"video-lkhanauu-ma-65-varashhaya-bjaraga-mahal-ka-hataya-palsa-karayathara-ka-harasata-ma-lkara-kara-raha-pachhatachha-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस किरायेदार को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस किरायेदार को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
राजधानी लखनऊ में शनिवार की रात 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज गली नंबर-2 की है। यहां की रहने वाली निर्मला देवी (65) की हत्या की गई है। बताया गया कि वह बेटे त्रिदेश और बहू रंजना के साथ रहती थीं। घटना से समय त्रिदेश की बेटी मामा के घर उन्नाव गई थी। घर पर उनकी दूसरी बेटी शनवी वर्मा (2) और बेटा आदित्य वर्मा (14) था।
घर के ऊपरी मंजिल में किराये पर राजन शर्मा, विनोद यादव, राम आंचल यादव, पिंटू गौर, मनीष और जीतू रहते हैं। पुलिस राजन को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।