{"_id":"69be7bdc3a9039b25800d1fd","slug":"video-eid-is-being-celebrated-with-great-enthusiasm-prayers-were-offered-in-the-idgah-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रही ईद, ईदगाह में अदा हुई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रही ईद, ईदगाह में अदा हुई नमाज
गायत्री जोशी
Updated Sat, 21 Mar 2026 04:37 PM IST
बागेश्वर जिले में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाई जा रही है। रमजान के मुकद्दस महीने के समापन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा की। समुदाय के लोगों ने देश की खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। नगर के नदीगांव स्थित मुख्य ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों का तांता लगा रहा। मुख्य इमाम मुफ्ती मोहम्मद बिलाल कासमी और काजी मोहम्मद तालिब ने अकीदतमंदों को ईद की विशेष नमाज अदा कराई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम रहे। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहा और अमन-चैन का पैगाम दिया। नमाज संपन्न होने के बाद घरों में दावतों का सिलसिला शुरू हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।