{"_id":"69be7be29ad7a2a9420a7cb1","slug":"video-underpasses-begin-construction-on-agra-etawah-highway-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-इटावा हाईवे पर बनने लगे अंडरपास, लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-इटावा हाईवे पर बनने लगे अंडरपास, लोगों को मिलेगी राहत
आगरा के नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने आगरा-इटावा नेशनल हाईवे पर अंडरपास बनाने का कार्य तेज कर दिया है। साल के अंत तक अंडरपास बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके बनने से 80 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। साथ ही हाईवे पार करने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और हादसों पर भी लगाम लगेगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि आगरा-इटावा नेशनल हाईवे 123 किमी लंबा है। इस पर अंडरपास नहीं थे। इसके कारण हादसे हो रहे थे। इस पर एनएचएआई मुख्यालय ने आठ अंडरपास स्वीकृत किए थे। ये अंडरपास मोहम्मदाबाद, मीठेपुन, बेनीवाल कट टूंडला, इंदुमई, नौशेहरा, उखरेंड, मलाजनी और अरौंज में बनाए जा रहे हैं। इनको बनाने का कार्य तेज कर दिया गया है। करीब छह महीने में ये बनकर तैयार हो जाएंगे। साल के अंत तक लोगों का आवागमन शुरू हो जाएगा। एनएचएआई की टीम ने आगरा-इटावा हाईवे पर आठ ब्लैकस्पॉट चिह्नित किए थे। यहां हाईवे को पार करते समय हादसे हो रहे थे। इन स्थानों पर अंडरपास बनने से लोग आसानी से हाईवे पार कर सकेंगे। हाईवे के दूसरी ओर खेती होने के कारण किसान लंबी दूरी तय कर खेतों पर पहुंचते थे। अंडरपास बनने से हाईवे के पार जाना आसान होगा। इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।