फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Vehicles will be able to ply the Lucknow-Kanpur Expressway from tomorrow; see photos before it opens; her

यूपी: कल से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर सकेंगे वाहन, खुलने से पहले देखिए इसकी तस्वीरें

Sun, 12 Jul 2026 09:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 Jul 2026 09:53 AM IST
सार

Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ और कानपुर के बीच बने एक्सप्रेसवे पर कल से आवागमन शुरू हो जाएगा। इस रूट पर बसों का संचालन भी होगा। 

विज्ञापन
UP: Vehicles will be able to ply the Lucknow-Kanpur Expressway from tomorrow; see photos before it opens; her
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी से कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए सोमवार से यात्रा और सुविधाजनक हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने शुक्रवार को एक्सप्रेसवे से जुड़े सभी काम पूरे किए। इसमें सफाई, रंगरोगन, सीसीटीवी और कंट्रोल रूम की जांच शामिल थी।

विज्ञापन


63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 3,600 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। एक्सप्रेसवे पर चार बड़े और 25 छोटे पुल बनाए गए हैं। इसमें चार फ्लाईओवर, पैदल यात्रियों के लिए 11 अंडरपास और हल्के वाहनों के लिए 13 अंडरपास शामिल हैं। इस पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। इससे लखनऊ से कानपुर का सफर 30 से 35 मिनट में पूरा होगा। यात्रियों के समय में 60 फीसदी तक की बचत होगी।

विज्ञापन

तय हुआ बसों का किराया

UP: Vehicles will be able to ply the Lucknow-Kanpur Expressway from tomorrow; see photos before it opens; her
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद कानपुर जाने वाली रोडवेज बसों के दो तरह के किराये होंगे। नेशनल हाईवे से कानपुर जाने वाली बसों का किराया 137 रुपये है, जबकि एक्सप्रेसवे से गुजरने वाली बसों के यात्रियों को 150 रुपये तक देने पड़ सकते हैं।

ऐसा महंगे टोल की वजह से होगा। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बस का सिंगल जर्नी का टोल 935 रुपये व उसी दिन वापसी पर टोल 1405 रुपये है, जबकि नेशनल हाईवे से गुजरने वाली बसों का टोल 95 रुपये है। ऐसे में जब बसों का संचालन एक्सप्रेसवे के जरिए होगा तो यात्रियों को टोल की वजह से महंगे टिकट लेने पड़ेंगे।

परिवहन निगम प्रशासन के अनुसार, एक्सप्रेसवे शुरू होने पर रोडवेज तीन श्रेणियों की बसें चलाएगा। इनमें साधारण, इलेक्ट्रिक और डबलडेकर बसें प्रस्तावित हैं। इस संबंध में 13 जुलाई के बाद सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रत्येक श्रेणी की बसों का किराया, आलमबाग बस टर्मिनल से लखनऊ-कानपुर वाया एक्सप्रेसवे पर चलने वाली बसों की समयसारणी तय की जाएगी। रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि टीआई सुशील कुमार को सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद किराया व समयसारणी तय किया जाएगा। एक्सप्रेसवे से रोडवेज बसों का संचालन 20 जुलाई के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।

इन जिलों के लोगों को भी होगी सुविधा

UP: Vehicles will be able to ply the Lucknow-Kanpur Expressway from tomorrow; see photos before it opens; her
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

सीतापुर, हरदोई, अयोध्या और सुल्तानपुर के लोगों को भी इस एक्सप्रेसवे का लाभ मिलेगा। इन जिलों से लखनऊ आने वाले यात्री उन्नाव, कानपुर जाने के लिए आउटर रिंग रोड के जरिये बनी पहुंचेंगे। वहां से सीधे एक्सप्रेसवे पर चढ़कर जाम से बच सकेंगे। शहीदपथ से कानपुर रोड आने वाले लोग एलिवेटेड रोड से बनी पहुंचेंगे। वहां से भी सीधे एक्सप्रेसवे पर चढ़ा जा सकेगा।

विज्ञापन

15 मिनट में मिलेगी घायलों को मदद

UP: Vehicles will be able to ply the Lucknow-Kanpur Expressway from tomorrow; see photos before it opens; her
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

एक्सप्रेसवे पर हादसों की स्थिति में 15 मिनट के भीतर मदद पहुंच जाएगी। 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान के लिए एटीएमएस (एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) लगाए गए हैं, जो तत्काल चालान की कार्रवाई के लिए विवरण भेजेंगे। एक्सप्रेसवे का हर इंच सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। इसके लिए 63 पीटीजेड सीसीटीवी और 16 वीडियो डिटेक्शन इंसिडेंट सिस्टम लगाए गए हैं। ये सिस्टम हादसा होने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे, जिससे रेस्क्यू टीम भेजी जा सकेगी। एक कंट्रोल सेंटर से पूरे एक्सप्रेसवे पर नजर रखी जाएगी।

इतना लगेगा टोल (रुपये में)

UP: Vehicles will be able to ply the Lucknow-Kanpur Expressway from tomorrow; see photos before it opens; her
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
कार, जीप, वैन - 275 - 415 - 9220
हल्के कॉमर्शियल वाहन - 445 - 670 - 14890
बस व ट्रक - 935 - 1405 - 31200
थ्री एक्सल कॉमर्शियल वाहन - 1020 - 1530 - 34040
(नोट : नियमित यात्रियों के लिए 3,075 रुपये का वार्षिक पास बनेगा। इसमें एक साल में 200 ट्रिप शामिल होंगे। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का टोल सिर्फ 95 रुपये है।)

राजनाथ सिंह करेंगे शुभारंभ 

UP: Vehicles will be able to ply the Lucknow-Kanpur Expressway from tomorrow; see photos before it opens; her
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 जुलाई को लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण भी करेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने रक्षा मंत्री के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि राजनाथ सिंह सोमवार सुबह 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वह सीधे केजीएमयू जाएंगे। 

वहां सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक 22वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। दीक्षांत समारोह के बाद रक्षा मंत्री सरकारी आवास जाएंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे वह ला मार्टिनियर कॉलेज हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिये उन्नाव के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्नाव में वह लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। 

वहां से लौटने के बाद शाम को सरोजनीनगर स्थित सैनिक स्कूल पहुंचेंगे। वहां वार मेमोरियल पर देश के जांबाजों को श्रद्धांजलि देंगे। शाम 4:30 से पाैने पांच बजे तक वह सैनिक स्कूल परिसर में ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शाम छह बजे वह लखनऊ एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए वापस प्रस्थान करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed