फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   RPSC Senior Teacher Exam Aspirant Denied Entry Over three Minute Delay and Documentation Issue

Rajasthan: तीन मिनट की देरी और एक फोटो ने तोड़ दिया सरकारी नौकरी का सपना, परीक्षा केंद्र के बाहर छलक पड़े आंसू

Sun, 12 Jul 2026 11:33 AM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 11:33 AM IST
सार

बीकानेर में आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के दौरान तीन मिनट की देरी से पहुंची एक महिला अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिला। वहीं, एक अन्य अभ्यर्थी फोटो साथ नहीं लाने के कारण परीक्षा से वंचित रह गई। जिले में 37 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।

विज्ञापन
RPSC Senior Teacher Exam Aspirant Denied Entry Over three Minute Delay and Documentation Issue
परीक्षा केंद्र के बाहर फूट-फूटकर रोई अभ्यर्थी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बीकानेर में सरकारी शिक्षक बनने का सपना लेकर परीक्षा केंद्र पहुंची एक महिला अभ्यर्थी की उम्मीदें रविवार को महज तीन मिनट की देरी के कारण टूट गईं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के दौरान बीकानेर के बीजेएस रामपुरिया कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। आयोग के सख्त नियमों के कारण समय सीमा पार होने पर महिला अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सका।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामपुरा बस्ती निवासी एक विवाहित अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से करीब तीन मिनट बाद केंद्र पहुंची। जब तक वह दौड़ते हुए मुख्य द्वार तक पहुंची, तब तक प्रवेश द्वार बंद किया जा चुका था। गेट बंद देखकर वह भावुक हो गई और वहीं बैठकर सुरक्षाकर्मियों तथा परीक्षा स्टाफ से हाथ जोड़कर अंदर जाने की अनुमति मांगने लगी।
विज्ञापन


गुहार लगाती रही, लेकिन नियमों के आगे नहीं मिली राहत
महिला अभ्यर्थी ने कुछ मिनट तक लगातार परीक्षा देने की अनुमति देने की अपील की, लेकिन राजस्थान लोक सेवा आयोग के निर्धारित नियमों के कारण उसे प्रवेश नहीं दिया जा सका। अंततः उसे निराश होकर लौटना पड़ा। इस दौरान वहां मौजूद अन्य अभ्यर्थी और उनके परिजन भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो भूलने की छोटी गलती भी पड़ी भारी
इसी परीक्षा केंद्र पर एक अन्य अभ्यर्थी दुर्गा साध (परिवर्तित नाम) भी दस्तावेजों की कमी के कारण परीक्षा से वंचित रह गई। वह परीक्षा देने तो पहुंची, लेकिन अपना पासपोर्ट आकार का फोटो साथ लाना भूल गई थी। दस्तावेजों की जांच के दौरान कमी मिलने पर उसे प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया। परिजनों को फोटो लाने के लिए सूचना दी गई, लेकिन निर्धारित समय तक फोटो नहीं पहुंच सका। ऐसे में उसे भी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली।

दो अन्य महिला अभ्यर्थियों को भी नहीं मिला प्रवेश
परीक्षा केंद्र पर दो अन्य महिला अभ्यर्थी भी निर्धारित समय के बाद पहुंचीं। आयोग के नियमों के अनुसार समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जा सकता था। इसलिए उन्हें भी परीक्षा केंद्र के बाहर से ही वापस लौटना पड़ा।


ये भी पढ़ें-  भीलवाड़ा प्रसूता मौत मामला: सरकारी जांच में खुलासा, OT संक्रमण नहीं बल्कि इन कारणों से हुईं मौतें; जांच तेज

10,992 अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए 37 परीक्षा केंद्र
बीकानेर जिले में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए 10,992 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के सुचारु, पारदर्शी और कदाचारमुक्त संचालन के लिए जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं और आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed