{"_id":"69bec96eabc5623f00023e2f","slug":"video-student-on-a-foot-journey-to-meet-khan-sir-welcomed-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पदयात्रा कर खान सर से मिलने जा रहे छात्र का किया स्वागत, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदयात्रा कर खान सर से मिलने जा रहे छात्र का किया स्वागत, VIDEO
प्रतापगढ़ से पटना के लिए पैदल यात्रा पर निकले छात्र का तहसील मुख्यालय पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्वागत किया। प्रतापगढ़ के छात्र प्रवीण चौधरी ने बताया कि वह बीते 9 मार्च से घर से पटना, खान सर से मिलने के लिए निकले हैं, जिसके क्रम में वह सेवराई तहसील पहुंचे हैं। यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि वह हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी थे, लेकिन पैर में चोट लगने के कारण उन्हें यह खेल छोड़ना पड़ा। परिवार की माली हालत और अन्य मजबूरियों के कारण वह एक होटल पर रोटी बनाने का काम करते हैं। इस बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और स्नातक तक की पढ़ाई पूरी की।
आगे यूपीएससी क्लियर कर प्रशासनिक अधिकारी बनने का उनका सपना है, जिसके लिए वह खान सर से मिलने पटना जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खान सर से मिलने के बाद वह उनकी जरूर मदद करेंगे, जिससे वह आगे की पढ़ाई पूरी कर सकें। यात्रा के दौरान खर्च के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि प्रायः लोग उनकी मदद के लिए आगे बढ़ते हैं और रास्ते में वह मंदिर, मस्जिद, रेलवे स्टेशन या पुलिस स्टेशन अथवा किसी के घर पर रुककर रात्रि विश्राम करते हैं। 9 मार्च से शुरू हुई यात्रा का शनिवार को 12वां दिन है और वह प्रतिदिन करीब 15 से 20 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें वह सबसे छोटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।