{"_id":"69bec9670796f3394d0470a2","slug":"video-accused-should-be-gunned-down-in-an-encounter-surya-pratap-mother-breaks-down-in-tears-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"आरोपी का हो एनकाउंटर...कहकर फफक पड़ी सूर्य प्रताप की मां, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी का हो एनकाउंटर...कहकर फफक पड़ी सूर्य प्रताप की मां, VIDEO
सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड के बाद उनके पैतृक गांव दुबईठा में मातम पसरा हुआ है। गांव के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोगों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है। सूर्य प्रताप की मां किरण सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, चाचा सतीश सिंह, जो दिल्ली में रहते हैं, घटना की जानकारी मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए।
सूर्य प्रताप की मां किरण सिंह ने प्रशासन से मांग किया है कि उनके बेटे की हत्या करने वाले अपराधियों का एनकाउंटर किया जाए, तभी उन्हें न्याय मिलेगा। यह कहते ही वह फफक-फफक कर रो पड़ीं। वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में कॉलेज के प्रिंसिपल भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के अनुसार प्रिंसिपल ने फोन कर सूर्य प्रताप को अपने कार्यालय बुलाया था। वहां दोनों पक्षों को समझाने के बजाय केवल सूर्य प्रताप को डांटा और अपमानित किया गया। उनका कहना है कि जब आरोपी मंजीत चौहान वारदात को अंजाम दे रहा था, तब भी प्रिंसिपल ने हस्तक्षेप नहीं किया। ऐसे में उन्हें भी सजा मिलनी चाहिए। वहीं, पिता ऋषि देव सिंह ने कहा कि उनके बेटे के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि परिवार या पड़ोस में किसी भी कार्यक्रम में सूर्य प्रताप जरूर शामिल होता था। वहीं, दादी मालती सिंह की हालत भी बेहद खराब है और वह बेसुध हैं। गांव के निवासी तेज तिवारी ने बताया कि सूर्य प्रताप बेहद सरल और मिलनसार स्वभाव का था। वह जब भी गांव आता, सभी से मिलकर जाता था। पिछले वर्ष होली पर भी वह घर आया था और सभी से मिला था।
गौरतलब है कि 20 मार्च को वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज में आरोपी मंजीत चौहान ने सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों ही छात्र कॉलेज में पढ़ते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।