{"_id":"69bed1555a04350cf90213a9","slug":"video-mp-hema-malini-sang-bhajan-from-stage-in-mathura-2026-03-21-1774113109","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गीता शोध संस्थान में नाट्य मंचन और भजनों की प्रस्तुति, सांसद हेमा मालिनी ने भी की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गीता शोध संस्थान में नाट्य मंचन और भजनों की प्रस्तुति, सांसद हेमा मालिनी ने भी की शिरकत
सांसद हेमा मालिनी का ब्रज में एक और रूप देखने को मिला। अभिनेत्री के बाद अब भजन गायक के रूप में वे ब्रजवासियों के सामने सामने आईं हैं। उन्होंने गीता शोध संस्थान के नवनिर्मित स्वामी श्रीहरिदास प्रेक्षागृह में भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए। उनके भजन चल रे मन वृंदावन...को सुन लोग भावविभोर हो गए। शनिवार शाम को सांसद गीता शोध संस्थान के परिसर में पांच साल में बनकर तैयार हुए प्रेक्षागृह पहुंची। प्रेक्षागृह मे विशेषज्ञ दिल्ली के देवेंद्र वाधवा, सौरव शर्मा के साथ सांसद ने मंच, साउंड, लाइट का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान हेमा मालिनी ने भजन प्रस्तुत किया। वृंदावन है पावन धरती, कृष्ण कृष्ण ये कहती..., इसके बाद उन्होंने चल रे मन वृंदावन...भजन सुनाया। इसके बाद गीता शोध संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों ने भ्रमरगीत का नाट्य मंचन किया। भजन गायिका नमृता सिंह ने भी प्रस्तुति दी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के निर्देशन में एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता के प्रेक्षागृह का निर्माण जल निगम की सीएनडीएस शाखा द्वारा किया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस है इसका लोकार्पण जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, एमवीडीएम के सचिव आशीष कुमार, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, गीता शोघ संस्थान के निदेशक दिनेश खन्ना, संयोजक और समन्वयक चंद्रप्रताप सिंह, गीता, अनूप शर्मा, जनार्दन शर्मा, मधु ठाकुर, डॉक्टर उमेश चंद्र शर्मा, राघवेंद्र सिंह, कपिल शर्मा, मुरारी लाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।