{"_id":"69becf50f4bf2579720538bb","slug":"video-mother-chandraghanta-worshipped-on-third-day-devotees-offer-kheer-as-bhog-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन पूजी गई मां चन्द्रघंटा, भक्तों ने खीर का लगाया भोग; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन पूजी गई मां चन्द्रघंटा, भक्तों ने खीर का लगाया भोग; VIDEO
चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरुप मां चंद्रघंटा देवी का पूजन अर्चन विधि विधान से श्रद्धालुओं ने किया। घरों से लेकर देवी मंदिरों तक आस्था, श्रद्धा और विश्वास का अनूठा संगम दिखा। स्नान ध्यान करके भोर से ही मंदिरों पर श्रद्धालुजन पहुंचे। दर्शन पूजन करके सुख, समृद्ध की कामना की। भक्तों ने मां चन्द्रघंटा को खीर का भोग लगाया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के देवी मंदिरों पर सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। इन दिनों हर कोई मां की आराधना में लीन है। महिलाए दर्शन के बाद पचरा गीत गाने में मशगुल है। ज्ञानपुर के बाबा हरिहर नाथ मंदिर परिसर में विराजमान मां काली, मां संतोषी की पूजा स्तुति करने के लिए दिनभर लोगों का आवागमन रहता है। इसके अलावा ज्ञानपुर के पुरानी बाजार, भुडुकी स्थित माता घोपईला मंदिर, गोपीगंज के प्राचीन दुर्गा मंदिर, औराई के मां शारदा मंदिर, सीतामढ़ी, जंगीगंज, दुर्गाागंज, वहिदानगर, ऊंज, सुरियावां, भदोही, चौरी, नई बाजार का शीतला माता मंदिर, औराई आदि मंदिर पर लोगों की भीड़ है। हरिहर नाथ मंदिर के पुजारी आशीष मिश्रा ने बताया कि माता रानी का दर्शन करने के लिए भोर से ही लोगों का हुजुम आने लगता है। बारी-बारी से लोग दर्शन करते हैं। महिलाएं देवी पचरा गीत भी गाती हैं। वहीं भिदिऊरा निवासी आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि शनिवार को मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की स्तुति की गई। देवी के इस रूप से शांति, साहस और कल्याण की प्राप्ति होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।