Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Public Outrage Over Dilapidated State of Herbal Park in Tohana, Fatehabad; Demand for Government Action
{"_id":"69bf60a14543a312030a93c7","slug":"video-public-outrage-over-dilapidated-state-of-herbal-park-in-tohana-fatehabad-demand-for-government-action-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में हर्बल पार्क की बदहाल स्थिति से आमजन में रोष, सरकार से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में हर्बल पार्क की बदहाल स्थिति से आमजन में रोष, सरकार से कार्रवाई की मांग
शहर के चंडीगढ़ रोड पर बना हर्बल पार्क प्रशासन की अनदेखी के चलते लोगों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है जिसके चलते पार्क में आने वाले लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष बना हुआ है।
आमजन के अनुसार करीबन 5 महीने पहले भाखड़ा नहर का पुनः निर्माण करने के नाम पर साइकलिंग ट्रेक को उखाड़ा गया था लेकिन अभी तक इस कार्य को पूरा नहीं किया गया है जिससे कई बार बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं गिर कर चोटिल हो चुके हैं लेकिन प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है।
वहीं, नहर के किनारे ग्रीन न होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। आपको बता दे कि वर्तमान में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला जब टोहाना से पहली बार विधायक और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बने तो इस पार्क को ड्रीम प्रोजेक्ट बता कर निर्माण करवाया था लेकिन अब यह पार्क प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। पार्क में आए राकेश सैनी, कमल गुप्ता, विक्रम, देवी राम, विजय सिंगला, प्रवीण, कृष्ण लाल सैनी, संजय सैनी, चंद्र सिंह ने बताया कि करीबन 5 महीने पहले नहरी विभाग द्वारा भाखड़ा नहर का पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया गया था जिसका कार्य पूरा होने के 3 महीने बाद भी नहर किनारे ग्रिल नहीं लगाई गई है। भाखड़ा नहर करीबन 25 फीट गहरी है और मार्च में बच्चों के एग्जाम होने के बाद स्कूल की छुट्टियां होने वाली है तो बच्चे पार्क में घूमने के लिए आएंगे लेकिन ग्रील न होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा हर्बल पार्क की साइकिलिंग ट्रैक को तोड़ा गया था ताकि मशीने नहर में प्रवेश करके कार्य को पूरा सके लेकिन अभी तक इस साइकलिंग ट्रेक को नहीं बनाया गया है जिस कारण कई बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे गिरकर घायल हो चुके हैं। मौजूदा विधायक परमवीर सिंह, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को इस और ध्यान देना चाहिए क्योंकि हादसा होने के बाद हर किसी का ध्यान इस ओर होगा लेकिन अब कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे यह समस्या आम जनता के लिए गंभीर होती जा रहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।