{"_id":"6ab4023e9f3d9eaebd09e639","slug":"mp-saluja-said-due-to-those-playing-politics-the-boat-of-power-in-haryana-is-stuck-in-the-middle-fatehabad-news-c-127-1-ftb1008-161667-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सांसद सैलजा बोलीं-नेतागिरी करने वालों के कारण हरियाणा में मझधार में अटकी सत्ता की नैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सांसद सैलजा बोलीं-नेतागिरी करने वालों के कारण हरियाणा में मझधार में अटकी सत्ता की नैया
Wed, 23 Sep 2026 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
भट्टू कलां। कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला में ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा, पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
कुमारी सैलजा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सिरसा लोकसभा और अंबाला से कांग्रेस के 11 विधायक बने। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को नकारा था लेकिन कांग्रेस के ही नेतागिरी करने वाले लोगों के कारण हरियाणा में बनती सरकार बीच मझधार रह गई।
उन्होंने कहा कि अब इन बातों को दोहराने का कोई फायदा नहीं है। कांग्रेस का संगठन ब्लॉक स्तर तक तैयार हो चुका है। इसे मंडल से बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी। उन्होंने राहुल गांधी की तरह संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर अपने संपर्कों को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कुमारी सैलजा को भावी मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया। इसके बाद सम्मेलन में उनके समर्थन में नारे भी लगे।
सम्मेलन में संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों और आगामी गतिविधियों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सजिंदर बैनीवाल ने की। इस अवसर पर विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा, सिरसा जिला प्रधान संतोष बैनीवाल आदि मौजूद रहे।