{"_id":"69bf40ae573aea38f405226e","slug":"video-congress-protest-in-jalandhar-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"'इस्तीफा नहीं, गिरफ्तारी चाहिए': जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री मान का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'इस्तीफा नहीं, गिरफ्तारी चाहिए': जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री मान का पुतला फूंका
Ankesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:36 AM IST
Link Copied
कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के इस्तीफे के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है। जालंधर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका।
कांग्रेस के शहरी प्रधान राजिंदर बेरी समेत कई नेताओं ने कहा कि जब एफसीआई के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या से पहले जारी वीडियो में मंत्री का नाम लिया है, तो कार्रवाई में देरी क्यों की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केवल इस्तीफा लेना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मांग की कि लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी। इस प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और पूरे मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग दोहराई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।