{"_id":"69bf40a5b453b880b80961f2","slug":"video-youth-dies-of-drug-overdose-in-kapurthala-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला के समीपवर्ती गांव देसल में नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत का होने का मामला सामने आया है। मृतक के परिवार के अनुसार युवक लंबे समय से नशे का आदी था और उसका इलाज भी करवाया गया, लेकिन वह इस लत से बाहर नहीं निकल सका। आखिरकार शनिवार को उसकी नशे की ओवरडोज से मौत हो गई।
परिवार ने बताया कि यह उनकी जिंदगी का दूसरा बड़ा सदमा है, क्योंकि करीब साढ़े चार साल पहले उनके बड़े बेटे की भी नशे की लत के कारण मौत हो चुकी है। अब घर में बुजुर्ग माता-पिता के पास कोई सहारा नहीं बचा है, जिससे परिवार गहरे सदमे में है। डीएसपी सबडिवीजन डा. शीतल सिंह ने कहा कि फिलहाल यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। उधर, गांव हाजीपुर के पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि कुछ साल पहले उनका इलाका नशा मुक्त था, लेकिन अब हालात काफी खराब हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगभग हर दिन किसी न किसी युवक की नशे के कारण मौत की खबर सामने आती है। उन्होंने सरकार से अपील की कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशे की लत में फंसे युवाओं के इलाज और पुनर्वास पर भी ध्यान दिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।