{"_id":"69bfc8c2c2fa3149590b5b8b","slug":"farmers-rounded-up-stray-cattle-and-confined-them-in-a-cowshed-in-shahjahanpur-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: फसलों का नुकसान होने पर भड़के ग्रामीण, छुट्टा पशुओं को घेरकर गोशाला में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: फसलों का नुकसान होने पर भड़के ग्रामीण, छुट्टा पशुओं को घेरकर गोशाला में किया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 22 Mar 2026 04:17 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के कांट इलाके में किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाने से खफा गांव लाड़पुर व यारपुर के आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को छुट्टा पशुओं को खदेड़कर बरुआ रोड स्थित निर्माणाधीन गोशाला में बंद कर दिया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर गोशाला पर पहरा दे रहे हैं, जिससे गोवंश बाहर नहीं निकल सकें।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में गोशाला नहीं होने के कारण छुट्टा पशु किसानों की फसल को निशाना बना रहे हैं। फसलों को नुकसान पहुंचाने के कारण किसानों को रात में जागकर रखवाली करना पड़ रही है। समस्या के समाधान के लिए करीब एक साल पहले गोशाला का निर्माण शुरू किया था। वह अभी तक पूरा नहीं हो पाया। इसके चलते किसानों में नाराजगी है। रविवार को दोनों गांव के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर एकत्रित हुए और छुट्टा गोवंश को घेरकर निर्माणाधीन गोशाला में बंद कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बेसहारा पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई लोगों की जान भी जा चुकी है। किसानों को रातभर जागकर बेसहारा पशुओं से अपनी फसल को बचाना पड़ रहा है। जिला प्रशासन इन्हें पकड़ने के दावे करता है। उसके बाद भी बड़ी संख्या में खेतों और सड़कों पर बेसहारा पशु घूम रहे हैं। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि गोवंश को पकड़कर निर्माणाधीन गोशाला में रखे जाने की सूचना मिली है। गोशाला में कुछ काम अधूरा पड़ा है। जिसे जल्द ही पूरा कराने का प्रयास कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।