{"_id":"6a529bb8be0d5fdbbb0b0d18","slug":"e-bus-operations-halted-for-three-days-administration-failed-to-get-the-road-repaired-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-178661-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन दिन से थमा ई-बसों का संचालन...रास्ता सही नहीं करा पाया प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन दिन से थमा ई-बसों का संचालन...रास्ता सही नहीं करा पाया प्रशासन
विज्ञापन
ककरा स्थित ई-चार्जिंग स्टेशन पर खड़ीं ई-बसें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दो दिनों से ठप ई-बस सेवा शनिवार को भी शुरू नहीं हो सकी। नगर निगम अब तक ई-चार्जिंग स्टेशन को जाने वाले रास्ते को ठीक नहीं करा सका है। अभी इसमें एक-दो दिन का वक्त और लग सकता है। ऐसे में शहर के साथ ही निगोही और पुवायां जाने वाले लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
वर्तमान में 25 ई-बस हैं जिनमें से 22 का संचालन हो रहा है। नौ ई-बसें शहर में, नौ पुवायां तक, चार निगोही तक चलाई जा रहीं हैं। गर्रा पुल को ऊंचा किए जाने के कारण यहां से आवागमन बंद है। बसें ककरा में पुरानी रेलवे लाइन की पटरी से गुजरकर रोडवेज व अन्य स्थानों पर जाती हैं।
लगातार हो रही बारिश की वजह से यह रास्ता दलदल बन गया है। इसमें ई-बसें फंस जाती हैं जिससे बस में लगी बैटरियों को नुकसान हो सकता है। सभी ई-बसें ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन में खड़ी हैं। तीन दिन से चालकों और परिचालकों को ई-चार्जिंग स्टेशन से वापस कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -
कई बार शिकायत के बाद नहीं हो रहा समस्या का समाधान
ई-बस संचालन के अधिकारी तीन बार नगर आयुक्त से पत्राचार कर शिकायत कर चुके हैं। इसके साथ ही डीएम से मिलकर भी शिकायत दर्ज कराई थी। डीएम ने रास्ते को ठीक कराने के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिए थे। एक ट्रक रोड़ा शुक्रवार को डाला गया था जो कि पर्याप्त नहीं रहा। इस पर आपत्ति जताए जाने के बाद फिर से भराव कराने की बात कही गई है।
--
नगर आयुक्त और डीएम से शिकायत दर्ज करा चुके हैं। दलदल वाली रोड पर बसें फंस जाती हैं। फिसलन से हादसे का खतरा रहता है इसलिए तीन दिनों से ई-बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे रोजाना करीब एक लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
- गुलशन कुमार, प्रबंधक ई-बस संचालन
--
निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि रास्ते पर रोड़े से भराव कराया जाए। इससे कीचड़ की समस्या न हो, काम शुरू कर दिया गया है। एक-दो दिनों में बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त