{"_id":"69bf76dbc4b641c1d8063f13","slug":"video-thana-jaaarapa-amatasara-ma-shara-akhada-patha-sahab-ka-bhaga-sapanana-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"थाना जीआरपी अमृतसर में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना जीआरपी अमृतसर में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग संपन्न
Ankesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:28 AM IST
Link Copied
थाना जीआरपी पुलिस द्वारा धार्मिक पहल करते हुए सरबत के भले की कामना के साथ थाना जीआरपी अमृतसर में 19 मार्च 2026 को श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ आरंभ करवाया गया था। जिसका आज 21 मार्च 2026 को विधिवत भोग डाला गया।
इस दौरान रागी सिंहों द्वारा रसपूर्ण कीर्तन किया गया, वहीं भाई शरणजीत सिंह बटाला वालों ने उपस्थित संगत को नाम सिमरन का अभ्यास करवाकर गुरु महाराज के चरणों से जोड़ा।
समारोह में डीएसपी अमरविंदर सिंह, मुख्य अधिकारी सुखविंदर सिंह सरां, मुंशी प्रशोत्तम कुमार सहित पंजाब पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने गुरु चरणों में हाजिरी लगाई और सरबत के भले के लिए अरदास की।
इसके उपरांत गुरु का लंगर अटूट रूप से वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। सेवादारों ने भी श्रद्धा भाव से अपनी सेवाएं निभाईं।
एसएचओ सुखविंदर सिंह सरां ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी थाना जीआरपी रेलवे द्वारा यह धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमें सभी को गुरुओं द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।