{"_id":"69bfc7df0a0ee97c6c0d98d9","slug":"video-hamirpur-a-flood-of-devotees-throngs-the-awahdevi-temple-immense-faith-witnessed-on-the-fourth-day-of-navratri-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: अवाहदेवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, चौथे नवरात्र पर दिखी भारी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: अवाहदेवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, चौथे नवरात्र पर दिखी भारी आस्था
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Mar 2026 04:13 PM IST
Link Copied
अवाहदेवी मंदिर परिसर में रविवार को चैत्र नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो दिनभर जारी रहीं। माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। अवाहदेवी माता को जिला मंडी और हमीरपुर के हजारों परिवारों की कुलदेवी माना जाता है। यही कारण है कि इन दोनों जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे। इसके अलावा नवरात्र के पावन अवसर पर दूर-दूर से भी भक्त माथा टेकने के लिए यहां पहुंचे। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही। महिला मंडल कोट लाँगसां के स्वयंसेवकों की मदद से भीड़ को नियंत्रित किया गया। दूसरी और भागवत कथा भी चलती रही। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।