फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Resolving the problems of cooperative society employees is a priority: Sharma

सहकारी सभाओं के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता : शर्मा

Sun, 12 Jul 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 12 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Resolving the problems of cooperative society employees is a priority: Sharma
हिमाचल प्रदेश प्राथमिक सहकारी सभाएं कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रो
डिडवीं टिक्कर में हुई प्राथमिक सहकारी सभाएं कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर/टौणी देवी (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक सहकारी सभाएं कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय बैठक शनिवार को डिडवीं टिक्कर में हुई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहकारी सभाओं के कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, लंबित मांगों और भविष्य की चुनौतियों पर गंभीरता से मंथन किया।
बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर सर्वसम्मति से सुरेंद्र ठाकुर को संघ का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा और महासचिव रजनीश गुलेरिया सहित अन्य वक्ताओं ने बताया कि सहकारी सभाओं के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के हितों से जुड़े सभी मुद्दों को शीघ्र ही राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का भी निर्णय लिया गया। कर्मचारियों से संगठन की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संघ निरंतर संघर्ष करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों की एकजुटता बनाए रखने और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार, संगठन सचिव अशोक शर्मा, नरदेव ठाकुर, मुकेश कुमार, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed