{"_id":"6a528aa4a5847f9b5d0bb7c2","slug":"young-woman-thrashes-a-harasser-at-nadaun-bus-stand-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-200575-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन बस अड्डे पर युवती ने की मनचले की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन बस अड्डे पर युवती ने की मनचले की पिटाई
Sat, 11 Jul 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। नादौन बस अड्डे पर शनिवार देर शाम उस समय हंगामे का माहौल बन गया, जब एक युवती ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने वाले युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती अपने घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक युवक उसके पास पहुंचा और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।
पहले तो युवती ने उसे समझाने और चुप कराने का प्रयास किया, लेकिन जब उसकी हरकतें नहीं रुकीं तो उसने साहस दिखाते हुए अपनी चप्पल उतारी और युवक की धुनाई शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास खड़े कुछ युवक मौके पर पहुंचे। जब युवती ने उन्हें पूरी बात बताई तो उन्होंने भी आरोपी युवक की पिटाई कर दी। बस अड्डे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवती, युवक और अन्य लोग वहां से जा चुके थे। पुलिस के अनुसार, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।