{"_id":"69bfc1c8bf9a3440e80475eb","slug":"video-exam-results-of-276-up-board-schools-at-risk-notice-issued-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी बोर्ड के 276 विद्यालयों के परीक्षाफल पर संकट, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी बोर्ड के 276 विद्यालयों के परीक्षाफल पर संकट, नोटिस जारी
आगरा जिले में 276 विद्यालयों के परीक्षाफल पर संकट बना हुआ है। सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। जिले के 931 विद्यालयों में 276 ने हाईस्कूल विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक तथा इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर अभी तक अपलोड नहीं किए गए हैं। ऐसे में समय से परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो सकेगा। इनको तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। निर्धारित समय में आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक बोर्ड की बेवसाइट पर अपलोड नहीं किए तो इन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम रुक सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि इन विद्यालयों को कई बार हिदायत दी जा चुकी है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने भेजे नोटिस में 25 मार्च तक समय दिया है। निर्धारित समय में सभी विद्यालयों को आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद वेबसाइट पर आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक अपलोड नहीं हो पाएंगे। ऐसे में परीक्षा परिणाम प्रभावित होने पर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। बता दें जिले में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 1,21,922 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।