{"_id":"69c016cefccc55a6700aa207","slug":"video-admission-process-under-right-to-education-in-faridabad-from-ten-april-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: शिक्षा का अधिकार के तहत प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से, 8515 सीटों पर होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: शिक्षा का अधिकार के तहत प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से, 8515 सीटों पर होगा दाखिला
फरीदाबाद जिले के निजी विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार के तहत प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होगी। अभी तक 1282 विद्यालयों ने सीटों की जानकारी पोर्टल पर साझा कर दी है। इन स्कूलों में कुल 8515 सीटें हैं। जबकि 90 ऐसे विद्यालय हैं, जिन्होंने 25 प्रतिशत सीटों की जानकारी विभाग को नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार जिले में कुल 1372 निजी विद्यालय हैं। इन विद्यालयों सीटों की जानकारी देने के लिए 11 से 17 मार्च तक का समय दिया गया था। उसके बाद भी विद्यालय अपनी मनमानी कर रहें और विभाग के साथ सीटों की जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा पिछले सत्र में भी करीब 28 निजी स्कलों ने सीटों की जानकारी नहीं दी थी।
आरटीई के तहत इन सीटों पर प्रवेश लेने के लिए जिले के अभिभावक उज्वल पोर्टल पर 31 मार्च से सात अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। नौ अप्रैल को लॉटरी के तहत बच्चों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा 10 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चयनित बच्चों को स्कूल अलोट किए जाएंगे। वहीं 30 अप्रैल से पांच मई तक वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी।
बता दें कि शिक्षा का अधिकारी (आटीई) अधिनियम 2009 की धारा 12(एक) (सी) के तहत निजी विद्यालयों को आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीट आरक्षित रखना अनिवार्य है। सरकार के इस अधिनियम का उद्देश्य सभी वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अवसर उपलब्ध करवाना है।
आरटीई के तहत जिले में सीटें कुल स्कूल- 1282 (जिन्होंने सीटों की जानकारी दी है)
नर्सरी की सीट- 3798, एलकेजी- 50, यूकेजी- 151, कक्षा एक- 4516, कुल सीट- 8515
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।