Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bijnor News
›
Young Woman Leaves Home After Writing Suicide Note; Feared to Have Jumped into the Ganges, Also Spotted on CCTV
{"_id":"69c00c9bd5a5ed4b200c40f2","slug":"video-young-woman-leaves-home-after-writing-suicide-note-feared-to-have-jumped-into-the-ganges-also-spotted-on-cctv-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सुसाइड नोट लिखकर घर से निकली युवती, गंगा में कूदने की आशंका, सीसीटीवी में भी आई नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सुसाइड नोट लिखकर घर से निकली युवती, गंगा में कूदने की आशंका, सीसीटीवी में भी आई नजर
बिजनौर। सुसाइड नोट लिखकर घर से निकली युवती की चप्पल बिजनौर गंगा बैराज पर रखी मिली। युवती के गंगा में छलांग लगाने की आशंका पर गोताखोरों को उतारा गया है। एक सीसीटीवी फुटेज में भी गेट नंबर तीन पर युवती पैदल चलते हुए नजर आ रही है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। रविवार की सुबह बिजनौर के मोहल्ला जाटान निवासी सचिन की बेटी पलक (27) घर से अचानक गायब हो गई। आसपास तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला। कुछ देर के बाद परिवार वालों को उसके कमरे में एक सुसाइड नोट रखा मिला। जिसमें लिखा था कि मैं घर छोड़कर जा रही हूं। मैं घर में रहना नहीं चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि मैं मर जाऊं, मैं वहीं करूंगी। मरने के लिए मैं खुद दोषी हूं। यह सुसाइड नोट मिलने के बाद परिवार वाले शहर कोतवाली पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने पड़ताल की तो बिजनौर बैराज के गेट नंबर सात पर युवती की चप्पल रखी मिली। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि सुबह 5:18 बजे रोडवेज बस से बिजनौर बैराज के पास युवती उतरती है। गेट नंबर तीन तक वह पुल पर पैदल जाते हुए नजर आई। हालांकि इससे आगे के गेट सीसीटीवी की जद में नहीं है। उधर गेट नंबर सात पर चप्पल मिलने की वजह से युवती के गंगा में कूदने की आशंका जाहिर की गई। गंगा में कूदकर आत्महत्या की आशंका पर पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को पत्र लिखा है ताकि गंगा में युवती की तलाश की जा सके। शहर कोतवाल राम प्रताप ने बताया कि युवती के लापता होने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज की गई है। बैराज पर चप्पल मिलने की वजह से गंगा में कूदने की आशंका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।