{"_id":"69bfaff05c593a63a70be65a","slug":"gym-owner-assaulted-in-dispute-over-playing-dj-music-in-pilibhit-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डीजे बजाने के विवाद में जिम संचालक से मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डीजे बजाने के विवाद में जिम संचालक से मारपीट, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 22 Mar 2026 02:31 PM IST
पीलीभीत में डीजे बजाने के विवाद में कुछ लोगों ने जिम संचालक की पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें तीन लोग एक युवक को पीटते दिख रहे हैं। मामले में पीड़ित ने जहानाबाद थाने में तहरीर दी है।
ग्राम ललौरीखेड़ा निवासी मनोज ने जहानाबाद थाने में दी तहरीर में बताया कि ललौरीखेड़ा में उनके भाई सोनू का फिटनेस जोन नाम से जिम संचालित है। इसी के पड़ोस में एक मेडिकल स्टोर है। मेडिकल स्टोर संचालक ने शनिवार की दोपहर डीजे बजाने की बात को लेकर उनके भाई से गाली गलौज की। उस समय तो समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया।
आरोप है कि शाम करीब पांच बजे मेडिकल स्टोर संचालक अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे और उसे और उसके भाई की पिटाई शुरू कर दी। इससे उन्हें चोट आई। मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे एक युवक के हाथ में पिस्तौल भी दिख रही है। जहानाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।