Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor Murder: JCB Driver Kills Girlfriend Over Marriage Pressure, Body Recovered After 40 Days

यूपी: शादी की जिद, शक और गर्भवती होने का ड्रामा, युवक ने प्रेमिका को मारकर किया ये काम; 40 दिन बाद मिला कंकाल

Wed, 11 Nov 2026 11:32 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 11 Nov 2026 11:32 AM IST
सार

यूपी के बिजनौर में शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका को जेसीबी चालक ने मार डाला। पुलिस ने 40 दिन बाद मंगलवार को युवती का कंकाल जंगल से बरामद किया। आरोपी ने प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की थी। युवती की तलाश के लिए चांदपुर पुलिस परिवार को टरकाती रही।

विज्ञापन
Bijnor Murder: JCB Driver Kills Girlfriend Over Marriage Pressure, Body Recovered After 40 Days
Bijnor Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका की जेसीबी चालक ने गलाघोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद चाकू से गला काट दिया और शव को गांव बवनपुरा के जंगल में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 40 दिन बाद मंगलवार को युवती का कंकाल जंगल से बरामद किया। आरोपी ने पिछले डेढ़ वर्षों से संबंध में रही प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी जान ले ली।
विज्ञापन


एएसपी देहात गौतम राय ने मंगलवार को बताया कि थाना चांदपुर में आठ नवंबर को गांव कुतुबपुर गांवड़ी निवासी रेखा देवी ने अपनी बेटी राखी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि राखी के माता-पिता को लग रहा था कि राखी अपने प्रेमी विकास के साथ शादी कर ली है। इसलिए उन्होंने पहले रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई। इस बीच उन्होंने कई बार राखी को फोन किया लेकिन फोन बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पांच दिन पहले राखी के माता-पिता विकास के घर गए और राखी के बारे में पूछा तो विकास ने कहा कि उसे राखी के बारे में कुछ नहीं मालूम है। उसने किसी और के साथ शादी कर ली होगी। राखी के माता-पिता को विकास पर ही शक था। इसके बाद उन्होंने विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

राखी घर से निकली, लेकिन वापस नहीं आई

तहरीर में उन्होंने लिखा कि 28 सितंबर 2026 को उनकी बेटी राखी घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। उन्होंने विकास पर शक जताया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने राखी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव गंधौर निवासी विकास के साथ उसकी बातचीत का रिकार्ड सामने आया। पुलिस ने विकास को नाै नवंबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

एएसपी देहात ने बताया कि विकास जेसीबी चलाता है। वह गांव कुतुबपुर गांवड़ी में किराए के मकान में रहता था। इसी दौरान करीब डेढ़ साल पहले उसकी गांव की युवती राखी से प्रेम संबंध हो गए। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। बाद में आरोपी राखी से पीछा छुड़ाना चाहता था। इसीलिसए उसने राखी का फोन उठाना बंद कर दिया। 

26 सितंबर को विकास के घर पहुंच गई थी राखी

राखी पहले भी दो शादी कर चुकी थी और दोनों को तलाक दे दिया था। विकास को शक था कि राखी का और भी लोगों से संबंध हैं। इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। विकास ने राखी का फोन उठाना बंद कर दिया तो वह 26 सितंबर को विकास के घर पहुंच गई। 

 

विकास की पत्नी के सामने राखी ने खुद को गर्भवती बताया। कहा कि अगर विकास उससे शादी नहीं करेगा तो वह उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा देगी। फंसता देख विकास ने दो दिन बाद राखी से फोन पर बात की और घूमने के बहाने उसे बुलाया।

इसके बाद 28 सितंबर को राखी अपने घर से चांदपुर पहुंची। यहां पर विकास ने उसका मोबाइल फोन बंद करा दिया और ई-रिक्शा व ऑटो से गांव बवनपुरा के पास नहर की पटरी स्थित जंगल में ले गया। यहां पर शराब में कोल्डड्रिंक मिलाकर खुद पी और राखी को जबरन पिलाई। 

 

इसके बाद राखी की चुन्नी से उसका गला घोंट दिया, फिर चाकू से गला काट दिया। हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों के बीच छिपा दिया। आरोपी ने चाकू और राखी का मोबाइल फोन नहर में फेंक दिया। पुलिस ने घटनास्थल से राखी का दुपट्टा, फटा हुआ फ्रॉक, अंत वस्त्र, एक पायल आदि बरामद किए हैं।

 

हत्या के बाद घर आकर सो गया था

राखी की हत्या करने के बाद आरोपी अपने घर आकर सो गया था। उसने अंदाजा लगाया था कि राखी फोन पर कई अन्य से बातें किया करती थी, ऐसे में उसके फंसने की आशंका नहीं है। इस वजह से वह निश्चिंत था।

चांदपुर पुलिस ने युवती की तलाश के लिए टरकाया

बिजनौर के गांव कुतुबपुर गावड़ी की राखी 28 सितंबर को अपने घर से लापता हो चुकी थी लेकिन चांदपुर पुलिस उसे ढूंढने में हीलाहवाली करती रही। बार-बार चक्कर काटने के बाद आखिरकार 8 नवंबर को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पड़ताल की तो मामला हत्या तक तक पहुंच गया।

 

मंगलवार को बिजनौर पुलिस ने राखी के प्रेमी विकास को उसकी हत्या में गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि राखी पहले से ही शादीशुदा थी। राखी ने पहली शादी के बाद पति को तलाक दे दिया था इसके बाद दूसरी शादी भी, इसके बाद दूसरे पति को भी तलाक दे दिया। इसके बाद राखी अपने मायके कुतुबपुर गावड़ी रह रही थी।

 

अब 28 सितंबर को वह घर से लापता हुई तो माता-पिता ने समझा कि अपने प्रेमी के साथ चली गई होगी। इसके बाद परिजन गुमशुदगी लिखने के लिए थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया। इसके बाद भी उसके परिजन अपनी बिटिया की तलाश करते रहे। 

इसी बीच उन्हें जानकारी हुई कि उनकी बेटी जेसीबी चालक विकास से बात किया करती थी। इस संबंध में आठ नवंबर को पुलिस को अवगत कराया गया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कॉल डिटेल खंगाली और आरोपी तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed