Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Five accused including Daksh Chaudhary sent to jail on charges of creating ruckus over death of Farsa Wale Baba Chandrashekhar in mathura
{"_id":"69bfb2fce5f4fddfae0e1ada","slug":"video-five-accused-including-daksh-chaudhary-sent-to-jail-on-charges-of-creating-ruckus-over-death-of-farsa-wale-baba-chandrashekhar-in-mathura-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फरसा वाले बाबा की माैत पर काटा था बवाल, पुलिस की तोड़ दी थी गाड़ियां; दक्ष चाैधरी समेत पांच को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फरसा वाले बाबा की माैत पर काटा था बवाल, पुलिस की तोड़ दी थी गाड़ियां; दक्ष चाैधरी समेत पांच को भेजा जेल
मथुरा में फरसा वाले बाबा की माैत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने दक्ष चौधरी और उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार को फरसा वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध संत चंद्रशेखर महाराज की सड़क हादसे में माैत हो गई थी। उनकी माैत के बाद समर्थकों ने शव हाईवे पर शव रखकर 4 घंटे तक जाम लगाया था। साथ ही पुलिस पर पथराव और चौकी में तोड़फोड़ की थी। अधिकारियों की गाड़ियां भी तोड़ दी गईं थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने दक्ष चौधरी और उसके साथियों के खिलाफ प्रदर्शन करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया था। रविवार को मांट पुलिस ने सभी का मेडिकल कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।