{"_id":"6a4ff2dfcde8e3e2c201719a","slug":"party-workers-wept-bitterly-before-the-mp-mathura-news-c-369-1-mt11022-149179-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यालय में बवाल: सांसद के सामने फूट-फूटकर रोए कार्यकर्ता, बताई पूरी घटना; क्या-क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यालय में बवाल: सांसद के सामने फूट-फूटकर रोए कार्यकर्ता, बताई पूरी घटना; क्या-क्या हुआ
Fri, 10 Jul 2026 11:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:52 AM IST
सार
आगरा के सपा कार्यालय में बैठक के दौरान हुए हंगामे के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने मथुरा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है, जबकि पार्टी नेतृत्व ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन
मंडी स्थित निजी अस्पताल में राघवेंद्र ठाकुर का हाल जानते सपा सांसद सनातन पांडे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार दोपहर एक बैठक के दौरान हंगामा हुआ था। इसके बाद मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें मथुरा के मंडी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार सांसद सनातन पांडेय कार्यकर्ता का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे, जहां सांसद को देखते ही राघवेंद्र के आंसू छलक पड़े।
ये भी पढ़ें - मथुरा में बड़ा हादसा: जामा मस्जिद में नमाज के दौरान गिरा गुंबद का हिस्सा, मची अफरा-तफरी; लोग बाल-बाल बचे
राघवेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने उन्हें चांटा मारा है। उन्होंने बताया कि लखनऊ पार्टी कार्यालय से आए फोन के माध्यम से उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दे दी है, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जांच कराने की बात कही है। दूसरी ओर, मथुरा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने और आगरा के जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने केवल बीच-बचाव कर कार्यकर्ताओं को अलग कराया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: वृंदावन के गेस्ट हाउस में लगी आग, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी; तीसरी मंजिल से चादर की रस्सी बनाकर उतरे
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार दोपहर एक बैठक के दौरान सपा दफ्तर में हंगामा हुआ था। बलिया के सांसद सनातन पांडेय के सामने ही मंच पर बैठने के मुद्दे को लेकर मथुरा के सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में हाथापाई और लात-घूंसे चलने लगे। करीब 20 मिनट तक पार्टी दफ्तर में जमकर हंगामा हुआ था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ये भी पढ़ें - संत प्रेमानंद से गजब का प्रेम: कीलों की सेज पर दंडवती, बरेली से वृंदावन पहुंचा भक्त; 27 दिन में पूरा किया सफर