फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   School Bus Hits Tractor-Trolley in Mathura, Several Injured

UP: स्कूल बस की टक्कर से पलट गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, मच गई चीख-पुकार; दो महिलाओं की माैत और 16 लोग घायल

Fri, 10 Jul 2026 01:54 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 10 Jul 2026 01:54 PM IST
सार

मथुरा के राया क्षेत्र में स्कूली बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। दो महिलाओं की माैत हो गई। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
School Bus Hits Tractor-Trolley in Mathura, Several Injured
मथुरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के राया क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर स्कूली बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसमें सवार देवरानी-जेठानी की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें तीन की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया है। ट्रैक्टर में सवार 25 से अधिक लोग शोक व्यक्त करने के लिए अलीगढ़ रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राजस्थान के डीग जिले के अधेय्या कुम्हेर निवासी प्रताप सिंह की अलीगढ़ की तहसील इगलास के गांव हरदपुर में रिश्तेदारी है। हरदपुर में एक महिला का निधन हो गया था। शुक्रवार को दो दर्जन लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर अधेय्या कुम्हेर से हरदपुर के लिए निकले थे। दोपहर दो बजे ट्रैक्टर ट्रॉली सवार लोग राया क्षेत्र के राया-अलीगढ़ रोड स्थित बिरहना गांव पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूली बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी लोग दब गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने जैसे-जैसे ट्रैक्टर ट्रॉली को हटाकर लोगों को निकाला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने रजनी (35) व उनकी जेठानी शशि (40) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत होने पर तीन को आगरा रेफर किया गया है। इधर, घटना की जानकारी होने के बाद अधेय्या कुम्हेर और अलीगढ़ से रिश्तेदार भी मथुरा पहुंच गए। सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है और महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने जाना घायलों का हाल
घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम चंद्रप्रकाश सिंह घायलों का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को बातचीत की और चिकित्सकों से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed