{"_id":"6a4f7c5f1ab4d5c0f1005e14","slug":"fire-breaks-out-at-bhaktmal-kunj-guest-house-in-vrindavan-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वृंदावन के गेस्ट हाउस में लगी आग, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी; तीसरी मंजिल से चादर की रस्सी बनाकर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वृंदावन के गेस्ट हाउस में लगी आग, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी; तीसरी मंजिल से चादर की रस्सी बनाकर उतरे
Thu, 09 Jul 2026 04:19 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 09 Jul 2026 04:19 PM IST
सार
वृंदावन में बृहस्पतिवार को गेस्ट हाउस में आग लगने से अफरातफरी मच गई। गेस्ट हाउस में महाराष्ट्र के श्रद्धालु ठहरे हुए थे। लपटें और धुएं को देख वह दहशत में आ गए। चादर की रस्सी बनाकर तीसरी मंजिल से उतरने का प्रयास किया।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में इस्कॉन गौशाला के समीप परिक्रमा मार्ग स्थित पांच मंजिला भक्तमाल कुंज गेस्ट हाउस के बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। बिना मानकों के संचालित हो रहे इस गेस्ट हाउस में आग लगते ही श्रद्धालुओं और ठहरने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के वक्त गेस्ट हाउस में महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से आए श्रद्धालु ठहरे हुए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि गेस्ट हाउस में ठहरे श्रद्धालुओं ने लपटों को देख तीसरी मंजिल पर खिड़की तोड़कर चादर की रस्सी बनाकर उतरने का प्रयास भी किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सुबह मंदिर दर्शन करने गए थे, जब वापस लौटे तो इमारत से धुआं और लपटें उठ रही थीं।
विज्ञापन
गनीमत रही कि दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगो के अनुसार यह पांच मंजिला आवासीय परिसर बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों और एनओसी के गेस्ट हाउस व्यावसायिक रूप से संचालित किया जा रहा था। हादसे के बाद क्षेत्र में बिना मानकों के चल रहे होटल और गेस्ट हाउसों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।