{"_id":"6a4e99e45df2e6bc5c08a904","slug":"6-cyber-fraudsters-arrested-fake-aadhaar-sim-seized-mathura-news-c-412-1-mt21005-9564-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश: पुलिस ने छह ठग किए गिरफ्तार, फर्जी आधार और सिम बरामद; पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश: पुलिस ने छह ठग किए गिरफ्तार, फर्जी आधार और सिम बरामद; पूछताछ जारी
Thu, 09 Jul 2026 11:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:38 AM IST
सार
गोवर्धन पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 9 फर्जी आधार कार्ड, 11 फर्जी सिम कार्ड और 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम लेकर लोगों से लाखों रुपये की साइबर ठगी करने की बात कबूल की है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन थाना पुलिस ने साइबर ठगों के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 9 फर्जी आधार कार्ड, 11 फर्जी सिम कार्ड और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे सूचना पर पलसों रोड, मड़ौरा मोड़ के पास एक प्लॉट में छिपे 6 आरोपियों को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों से बरामद मोबाइल नंबर और सिम कार्डों की जांच कराई तो साइबर ठगी के कई साक्ष्य मिले। पूछताछ में भी विभिन्न पीड़ितों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामला सामने आए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम दौलतपुर निवासी जुबेर, अजीम, हेदर, अबूबकर सद्दीक और गांव मड़ौरा निवासी साजिद एवं असगर शामिल हैं। गांव मड़ौरा का रहने वाला आरोपी रहीस मौके से भाग गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपनी फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड बनवाते थे। फर्जी सिम व मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर लोगों को ठगते थे।