फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Aradhika won 8 gold medals

UP: नन्हीं चैंपियन का बड़ा कमाल, आठ गोल्ड और एक सिल्वर जीतकर रचा इतिहास; आराधिका ने बढ़ाया उत्तर प्रदेश का मान

Thu, 09 Jul 2026 11:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 11:33 AM IST
सार

मथुरा की छह वर्षीय आराधिका ने धर्मशाला में आयोजित 14वीं नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर नया कीर्तिमान बनाया। एथलेटिक्स और स्केटिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में मिली इस सफलता से आराधिका ने उत्तर प्रदेश और मथुरा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

विज्ञापन
Aradhika won 8 gold medals
छात्र आराधिका मेडल के साथ।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 खेल के मैदान में उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाते हुए सारंग हाई इंपैक्ट स्कूल की छह वर्षीय मेधावी छात्रा आराधिका ने राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में संयुक्त भारत खेल फाउंडेशन की ओर से आयोजित 14वीं नेशनल चैंपियनशिप में आराधिका ने 8 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के करीब 3,500 एथलीटों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


कोच शैलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आराधिका ने 9 अलग-अलग कठिन स्पर्धाओं में पदक जीते। उन्होंने एथलेटिक्स की 60 व 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 100 मीटर में रजत पदक झटका। वहीं क्वाड स्केटिंग (अंडर-7), हाई-स्पीड इनलाइन प्रोफेशनल (अंडर-7) और हाई-स्पीड इनलाइन प्रोफेशनल (अंडर-9) के 1 व 3 लैप्स मुकाबलों में कुल 6 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी अद्भुत खेल क्षमता का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


इस ऐतिहासिक विजय पर संस्थान के निदेशक खुशबू ओहरी एवं श्री मार्तंड देव उपाध्याय ने आराधिका की प्रशंसा की। प्रधानाचार्या अंजू मल्होत्रा ने इस सफलता का श्रेय आराधिका के माता-पिता के त्याग और उचित मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed